Powered By Blogger

Sunday, February 17, 2013

"कचोट"

जिस दिन से
 देखा है मैंने
 अपने एक नजदीकी
 रिश्तेदार के
 नंगे दरवाजे के लिए
 टाट की 'पल्ली' तक का
 अभाव
 मुझे मेरी
 खिङकी के पर्दे
 अखरने लगे हैं।
-निशांत

No comments:

Post a Comment